पकड़ौआ विवाह में ट्रिपल मर्डर से दहला बिहार

2 Min Read

बेगूसराय में लड़के की दूसरी शादी में फायरिंग

पटना। बिहार के बेगूसराय में पकड़ौआ विवाह के बाद ट्रिपल मर्डर से दहशत फैल गई है। जानकारी के मुताबिक ससुर ने अपनी बहू, उसके भाई और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद से इलाके में दहशत है।

पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। आरोपी फरार है। पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम की मदद ले रही है।

मृतकों में 25 वर्षीय नीलू, नीलू के पिता उमेश यादव और नीलू के भाई राजेश यादव के नाम शामिल हैं।

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि नीलू का पकड़ौआ विवाह कुछ दिनों पहले संजय यादव के बेटे हिमांशु से हुआ था। इससे संजय यादव नाराज थे औऱ बेटे हिमांशु का दूसरा विवाह कर रहे थे।

इसकी खबर नीलु के घर वालों को मिली तो वे उसे लेकर संजय यादव के यहां पहुंच गये। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद होने लगा।

विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस बीच हिमांशु के पिता संजय यादव ने बंदूक निकाली फायरिंग कर नीलू, उसके भाई औऱ पिता की हत्या कर दी। तीनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं