Bihar Police SI recruitment: बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा 18 और 21 जनवरी को, 30 दिसंबर से मिलेगा एडमिट कार्ड

2 Min Read

Bihar Police SI recruitment

पटना, एजेंसियां। बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी दे दी है। इस भर्ती के जरिए बिहार पुलिस में कुल 1799 सब इंस्पेक्टर पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया पूरी

बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी, जो 26 अक्टूबर 2025 तक चली। बड़ी संख्या में युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। अब उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं।

कब होगी परीक्षा

BPSSC के अनुसार, बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को ली जाएगी। परीक्षा अलग-अलग तिथियों में होगी। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा तिथि, शिफ्ट और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

एडमिट कार्ड कब और कैसे डाउनलोड करे

एडमिट कार्ड 30 दिसंबर 2025 से BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को
BPSSC की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा
Bihar Police SI Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालना जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Share This Article