Holiday calendar for 2026: बिहार सरकार ने जारी किया 2026 का छुट्टी कैलेंडर, कर्मचारियों को मिलेंगी 31 छुट्टियां

2 Min Read

Holiday calendar for 2026

पटना, एजेंसियां। बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के लिए अपने कर्मचारियों का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, साल 2026 में सरकारी कार्यालयों और राजस्व दंडाधिकारी न्यायालयों में कुल 31 राजपत्रित अवकाश रहेंगे। यह कैलेंडर कर्मचारियों के लिए काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में मददगार साबित होगा, क्योंकि कई त्योहार सप्ताहांत के आसपास पड़ने से लंबी छुट्टियों का अवसर मिलेगा।

नए साल की शुरुआत

नए साल की शुरुआत में ही कर्मचारियों को राहत मिलेगी। जनवरी महीने में बसंत पंचमी (23 जनवरी) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के बीच शनिवार-रविवार होने से चार दिनों का लंबा अवकाश मिलेगा। इसके अलावा फरवरी में संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि जैसी छुट्टियां रहेंगी।

मार्च और अप्रैल में त्योहारों की भरमार रहेगी। होली, ईद, बिहार दिवस, सम्राट अशोक जयंती, रामनवमी और महावीर जयंती के साथ गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, वीर कुंवर सिंह जयंती और जानकी नवमी भी शामिल हैं। मई में श्रम दिवस और बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी।जून से अगस्त के बीच बकरीद, मोहर्रम, कबीर जयंती, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस और हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया जाएगा।

सितंबर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जबकि अक्टूबर में गांधी जयंती और दशहरा (17 से 20 अक्टूबर) के कारण लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी।नवंबर में दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा, जबकि दिसंबर में क्रिसमस डे पर अवकाश रहेगा।कुल मिलाकर, वर्ष 2026 बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए त्योहारों और छुट्टियों से भरपूर रहेगा, जिससे वे पहले से अपनी छुट्टियों की बेहतर योजना बना सकेंगे।

Share This Article