Bihar new roads:
पटना, एजेंसियां। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 941 नई सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी है, जिन पर लगभग 1712.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़कों का निर्माण राज्य के 34 जिलों में किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
सबसे ज्यादा 109 सड़कों का निर्माण
पटना जिले में सबसे ज्यादा 109 सड़कों का निर्माण होगा, इसके बाद गया में 102, बांका में 88, नवादा में 81 और नालंदा में 55 सड़कें बनाई जाएंगी। इसके अलावा, बांका, भोजपुर, पूर्वी चंपारण और मधुबनी जिलों में एक-एक नया पुल भी बनाया जाएगा।
24 हजार गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा गया है
राज्य में अब तक लगभग 24 हजार गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जा चुका है। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत अब छोटे-छोटे टोलों को भी बेहतर सड़क सुविधा दी जा रही है, ताकि हर ग्रामीण टोला सड़क से जुड़ सके। यह योजना बिहार के ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
इसे भी पढ़ें
Roads closed: भारी बारिश से 263 मौतें, 400 सड़कें बंद, तीन राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित








