BiharBihar Election 2025: सासाराम के स्ट्रांग रूम में ट्रक प्रवेश से हंगामा, जांच शुरू

Bihar Election 2025: सासाराम के स्ट्रांग रूम में ट्रक प्रवेश से हंगामा, जांच शुरू

Bihar Election 2025:

सासाराम, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर रोहतास जिले के सासाराम में बुधवार की मध्य रात्रि मतगणना स्थल पर हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक अचानक स्ट्रांग रूम परिसर में घुस गया। ट्रक को अंदर जाते देख कई प्रत्याशियों के समर्थक हंगामा करने लगे और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाने लगे। कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की, हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज के आरोपों से इनकार किया।

सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी:

घटना की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। ट्रक की जांच में खाली बक्से पाए गए। डीएम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित बताया।

जिला प्रशासन की लोगों से अपील:

घटना के बाद अफवाहें फैली कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम बदली जा रही है। इस पर कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ रातभर घटनास्थल पर डटे रहे और निष्पक्ष जांच की मांग करते रहे। करगहर से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष मिश्रा ने लिखित शिकायत चुनाव पर्यवेक्षक को सौंपी। काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह ने कहा कि उनके शांतिपूर्ण समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और ट्रक की सीसीटीवी फुटेज से जांच की जानी चाहिए। आरजेडी प्रत्याशी सतेंद्र शाह ने भी विशेष जांच की मांग की। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों ने कहा कि स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है और मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से कराई जाएगी। इस मामले में चेनारी विधानसभा के आरओ सह एडीएम से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Shashi Tharoor: मैरिटल रेप को अपराध बनाने की पहल: शशि थरूर का बड़ा कदम, ‘शादी सहमति खत्म नहीं करती’

Shashi Tharoor: नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को लोकसभा में एक महत्वपूर्ण प्राइवेट मेंबर बिल पेश करते हुए मैरिटल रेप को...

khunti crime: खूंटी में दिल दहलाने वाली वारदात, रिश्ते का दबाव ठुकराने पर महिला की बेरहमी से हत्या

khunti crime रांची। झारखंड के खूंटी जिले में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। अड़की थाना क्षेत्र की लगभग 40 वर्षीय विवाहिता का...

IndiGo crisis: इंडिगो संकट के बीच एक्शन में रेलवे, 37 ट्रेनों में लगाए 116 एक्सट्रा कोच

IndiGo crisis: नई दिल्ली, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइन के गहरे परिचालन संकट ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। हजारों उड़ानों के रद्द होने...

Jharkhand Winter Session: पहले दिन सरकार ने पेश की ATR, अस्थायी शिक्षकों के समायोजन पर चर्चा तेज

Jharkhand Winter Session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जिसमें पहले ही दिन सरकार ने पिछले मॉनसून सत्र में दिए...

JPSC 6th Civil Service Revised Result: खेल कोटा से मोहिनी रितिका टोप्पो चयनित, आयोग ने तीसरी बार किया संशोधन

JPSC 6th Civil Service Revised Result: रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में एक बार फिर संशोधन...

JSSC Result Update: इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित अतिरिक्त रिजल्ट जारी, 157 अभ्यर्थी सफल

JSSC Result Update: रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का संशोधित अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस...

Weather Update: झारखंड में शीतलहर को लेकर 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Weather Update: रांची। झारखंड में ठंड में लगातार बढ़ोतरी के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।...

Tribe Commission: गुमला में अनुसूचित जनजाति आयोग का जनसंवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

Tribe Commission: गुमला। तुरियाडीह गांव में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles