Bihar Chunav:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल सामने आने के बाद भाजपा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा है कि राज्य में एनडीए गठबंधन के पक्ष में एकतरफा लहर चली है और जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता के लिए वोट किया है। भाजपा ने विश्वास जताया है कि एनडीए भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेगा।
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था — पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाले गए। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद नतीजे घोषित होंगे। इस बीच, लगभग सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बढ़त दी गई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने इस बार अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत यह साबित करता है कि जनता की लोकतंत्र में गहरी आस्था है। महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन, स्थिरता और शांति के लिए एक बार फिर राजग पर भरोसा जताया है।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा:
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में विकास की जो गति बनी है, जनता ने उसे जारी रखने का फैसला किया है। वहीं, एग्जिट पोल्स में भी यही संकेत मिला है कि एनडीए फिर से सत्ता में लौटने जा रहा है। इंडिया टीवी-मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए गठबंधन को 147 से 167 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।
एग्जिट पोल के नतीजों में यह भी दिखा है कि प्रशांत किशोर की नई पार्टी ‘जन सुराज’ का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार बिहार के मतदाता स्थिरता और विकास के एजेंडे के साथ गए हैं, और यही वजह है कि एनडीए को एग्जिट पोल्स में स्पष्ट बढ़त दिखाई दे


















