Bihar cabinet meeting: बिहार कैबिनेट बैठक में 26 एजेंडों पर लगी मुहर

2 Min Read

Bihar cabinet meeting:

पटना, एजेंसियां। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगी, जिसमें मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना की स्वीकृति भी शामिल है। झारखंड के तर्ज पर बिहार में भी इस योजना को लागू किया जाएगा। साथ ही ग्राम कचहरी का मानदेय बढ़ाया गया, और मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 50 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई। इस योजना के तहत 8053 पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा।कैबिनेट ने ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के लिए 100 करोड़ रुपए मंजूर किए और पटना में जीविका भवन के निर्माण को भी हरी झंडी दी।

सुरक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया गया है। 176 नए थानों में CCTV कैमरा लगाने के लिए 280 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। इसके तहत कैमरा अधिष्ठापन, वार्षिक रख-रखाव और Dashboard निर्माण का खर्च शामिल है।

‘कारा एवं सुधार सेवाएं’

साथ ही कैबिनेट ने ‘कारा एवं सुधार सेवाएं’, परिधापक संवर्ग नियमावली-2025’ को स्वीकृति दी, जिसमें परिचापक संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया, प्रोन्नति और अनुशंसा प्रक्रिया को स्वास्थ्य विभाग के समान किया गया है।

बिहार के छह शहरों

इसके अलावा, बिहार के छह शहरों पटना, गया, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय में LPG आधारित शवदाह गृह की स्थापना और संचालन को मंजूरी दी गई है। संचालन के लिए इशा फाउंडेशन, कोयंबटूर को लीज पर दिया जाएगा।बैठक में शामिल थे दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री। ये फैसले राज्य में शिक्षा, सुरक्षा, सामाजिक कल्याण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे।

इसे भी पढ़ें 

Nitish Kumar: नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन, बिहार में राजनीतिक हलचल तेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं