Bihar BPSC TRE: बिहार BPSC TRE 4 और STET 2025 की तारीखों का ऐलान, शिक्षक भर्ती में नया मोड़

2 Min Read

Bihar BPSC TRE:

पटना, एजेंसियां। बिहार में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी TRE-4 (Teacher Recruitment Exam 4) और STET 2025 (Secondary Teacher Eligibility Test) के लिए परीक्षा तिथियाँ घोषित कर दी हैं। इसके साथ ही स्कूल शिक्षकों के ट्रांसफर से संबंधित भी नई जानकारी सामने आई है।

BPSC TRE-4 परीक्षा 2025 की प्रमुख तिथियां :

आवेदन तिथि: 8 से 16 सितंबर 2025
परीक्षा तिथि: 16 से 19 दिसंबर 2025
रिजल्ट तिथि: 20 से 24 जनवरी 2026

Bihar STET 2025 की प्रमुख तिथियां :

आवेदन तिथि: 8 से 16 सितंबर 2025
परीक्षा तिथि: 4 से 25 अक्टूबर 2025
रिजल्ट तिथि: 1 नवंबर 2025

इसके अलावा, बिहार सरकार ने स्कूल शिक्षकों के स्थानांतरण (Transfer) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शिक्षक 5 से 13 सितंबर 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं और तीन जिलों का विकल्प चुन सकते हैं।

अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सलाह:

टीआरई-4 और एसटीईटी 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, और परीक्षा की तैयारियाँ अब शेड्यूल के अनुसार तेजी से शुरू होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और तैयारी में जुट जाएं।बिहार में शिक्षक बनने की राह में यह एक अहम मोड़ है, और अब बिहार के युवा शिक्षक बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए बेहतर अवसर पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Teacher Recruitment: झारखंड शिक्षक नियुक्तिः जिन विषयों की पढ़ाई नहीं, उनकी बीएड डिग्री कैसे लायें छात्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं