Nitish cabinet: बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला-महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपए

2 Min Read

Nitish cabinet:

पटना, एजेंसियां। Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। इसके तहत अब राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10,000 रुपये दिये जायेंगे। इस बैठक में पारित कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।

49 एजंडों पर लगी मुहरः

मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में 49 एजेंडे पर सहमति बनी।

महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपएः

इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपए की राशि पहली किस्त के रूप में दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। पूरी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है, जो महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने और उनकी पात्रता की जांच करेगा।

इसी माह से राशि खाते में होगी ट्रांसफरः

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि सितंबर महीने से ही महिलाओं के बैंक खातों में राशि का ट्रांसफर शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत यह प्रावधान भी किया गया है कि रोजगार शुरू करने के छह महीने बाद महिलाओं के काम का आकलन किया जाएगा। यदि आगे निवेश की आवश्यकता होगी, तो उन्हें दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग का विशेष उपहार”

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं