Pawan Singh:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA पवन सिंह को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव में शाहाबाद क्षेत्र में एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था, जहां पवन सिंह की बगावत ने उपेंद्र कुशवाहा को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया था।
पवन सिंह को साधने में लगी है BJP
बीजेपी अब पवन सिंह को साधने में लगी है। उनके साथ आने पर उन्हें दो विधानसभा सीट और एक राज्यसभा का वादा किया गया है। एनडीए का उद्देश्य शाहाबाद में राजपूत-कुशवाहा वोट बैंक को मजबूत करना और महागठबंधन के समीकरण को प्रभावित करना है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पवन सिंह की लोकप्रियता भोजपुरी भाषी, ग्रामीण और शहरी इलाकों में समान रूप से है, इसलिए उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है। पिछले चुनावों में एनडीए के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पवन सिंह की वापसी पार्टी के लिए रणनीतिक लाभ दे सकती है।
इसे भी पढ़ें
Pawan Singh: पत्नी ज्योति सिंह ने लगाए पवन सिंह के ऊपर गंभीर आरोप, आत्मदाह की धमकी








