Pawan Singh Y+ security: बिहार चुनाव से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिली Y+ सिक्योरिटी, तैयारी चुनावी मैदान में उतरने की

1 Min Read

Pawan Singh Y+ security:

पटना,एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय उनके हाल ही में बढ़ते सुरक्षा खतरे और विवादों को देखते हुए लिया गया है।

पवन सिंह की हाल की गतिविधियां

पवन सिंह ने हाल ही में दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि बिहार चुनाव में बीजेपी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। इससे पहले पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं, जिससे बीजेपी को नुकसान झेलना पड़ा था। अब वह पार्टी के पाले में शामिल हो गए हैं और चुनावी तैयारी में जुटे हैं।

धमकी के कारण सुरक्षा बढ़ाई गई

सितंबर में पवन सिंह को बाबा खान के गुंडों द्वारा धमकी दी गई थी। धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें चुनौती दी गई थी। इस खतरे को देखते हुए उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई।

इसे भी पढ़ें

Pawan Singh: फूट-फूट कर रोई भोजपुरी सिंगर पवन सिंह की पत्नी, कहा- इस घर से मेरी लाश जाएगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं