Road widening in Sitamarhi: सीतामढ़ी में सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, 27.04 करोड़ खर्च होंगे

2 Min Read

Road widening in Sitamarhi:

पटना, एजेंसियां। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बताया कि सीतामढ़ी जिले में सिसौला-बसंतपट्टी मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत 7.440 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा, जिस पर 27.04 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

2025-26 में पूरा होगा प्रोजेक्ट

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल, सीतामढ़ी के कार्यपालक अभियंता को दी गई है। इसकी प्रगति की समीक्षा प्रतिमाह मुख्य अभियंता (अनुश्रवण) और मुख्य अभियंता (उत्तर), पथ निर्माण विभाग, पटना करेंगे।

आसान होगा आवागमन, रोजगार बढ़ेगा

सम्राट चौधरी ने कहा कि सड़क परियोजना पूरी होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में लगातार काम कर रही है।

लालू-राबड़ी राज पर निशाना

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती लालू-राबड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में बिहार की सड़कों की स्थिति ‘गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा’ जैसी थी। लेकिन अब राज्य में मजबूत और बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार हुआ है, जो आज पूरे देश के लिए एक नजीर बन रहा है।

इसे भी पढ़ें

चुनावी शोर के बीच सम्राट चौधरी का केजरीवाल पर पलटवार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं