BiharAnant Singh: आज अनंत सिंह समेत 7 विधायक लेंगे शपथ, जाने कौन होंगे स्पीकर?

Anant Singh: आज अनंत सिंह समेत 7 विधायक लेंगे शपथ, जाने कौन होंगे स्पीकर?

Anant Singh:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन कई अहम प्रक्रियाओं के साथ शुरू हो रहा है। सोमवार को अनुपस्थित रहे कुल 7 विधायकों को आज सदन में शपथ दिलाई जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा जदयू विधायक अनंत सिंह को लेकर है, जो दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद होने के कारण पहले दिन सदन नहीं पहुंच सके थे। विधानसभा सचिवालय ने पुष्टि की है कि सभी अनुपस्थित विधायकों के लिए मंगलवार को शपथ ग्रहण की व्यवस्था की गई है, ताकि सत्र से जुड़ी प्रारंभिक औपचारिकताएं पूरी हो सकें।

कौन-कौन थे पहले दिन अनुपस्थित?

पहले दिन भाजपा के जाले विधायक जीवेश मिश्रा और लौरिया विधायक विनय बिहारी स्वास्थ्य कारणों से सदन में मौजूद नहीं थे। इनके अलावा जदयू के अनंत सिंह के साथ मंत्री मदन सहनी समेत तीन अन्य विधायक भी अनुपस्थित रहे थे। अब सभी के आज शपथ लेने की संभावना है।

स्पीकर चुनाव: प्रेम कुमार का निर्विरोध चुना जाना तय:

आज की कार्यवाही का सबसे प्रमुख हिस्सा स्पीकर का चुनाव होगा। भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था और उनके खिलाफ किसी भी सदस्य ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में उनका निर्विरोध स्पीकर चुना जाना लगभग निश्चित माना जा रहा है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद स्पीकर चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी जाएगी।

सत्र के अगले चरण किन किन मुद्दों पर होगी चर्चा:

पहले दिन प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने नवनिर्वाचित विधायकों को गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे। अपने अभिभाषण में वे सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा पेश करेंगे। चौथे और पांचवें दिन अभिभाषण पर चर्चा होगी। इस दौरान अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा, जिस पर विस्तृत बहस होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles