Bihar Election 2025: अमित शाह का नया लक्ष्य, धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी और NDA की रणनीति

2 Min Read

Bihar Election 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। सत्तासीन गठबंधन सत्ता में वापसी के लिए तैयार है। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार योजनाओं के जरिए वोटरों को लुभा रहे हैं, जबकि भाजपा की ओर से अमित शाह ने दो दिनों में चार बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों को जीत की रणनीति समझाई।

NDA की रणनीति और लक्ष्य:

अमित शाह ने 2025 में 160 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने और मतदाताओं को 3 श्रेणियों में बांटकर रणनीति बनाने का निर्देश दिया गया। पिछली बार NDA को महज 125 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

धर्मेंद्र प्रधान की बड़ी जिम्मेदारी:

2010 में सह प्रभारी रहे धर्मेंद्र प्रधान को इस बार बिहार प्रभारी बनाया गया। उनके लिए विशेष चुनौती मगध और शाहाबाद इलाके में है, जहां माले और राजद के गठबंधन के कारण महागठबंधन पहले से मजबूत है। नीतीश कुमार के साथ उनका अच्छा तालमेल है, लेकिन क्षेत्रीय चुनौती बड़ी है।

नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उठे सवाल

प्रशांत किशोर की सेंधमारी, मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप और नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे सवाल NDA के लिए चुनौती हैं। बिहार जीतना इस बार आसान नहीं होगा, खासकर महागठबंधन के मजबूत इलाके में। NDA इस बार 225 सीटों के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हर बूथ पर प्रभाव बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें

Bihar State Women Commission: बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस पर सीएम नीतीश कुमार का संबोधन


Share This Article
Exit mobile version