अमित शाह 29 मार्च को पटना में बिहार के नेताओं के साथ करेंगे बैठक [Amit Shah will hold a meeting with Bihar leaders in Patna on March 29]

2 Min Read

दो दिन बिहार में रहेंगे गृह मंत्री

पटना, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 मार्च को बिहार आयेंगे। वह रात 8:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेगे। इसके बाद वह गेस्ट हाउस में वह राज्य बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात और बैठक करेंगे। फिर, गृह मंत्री आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में होंगे शामिलः

30 मार्च को गृह मंत्री सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन बापू सभागार में किया जाएगा। इसके बाद वह गोपालगंज के लिए रवाना होंगे, जहां गृहमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जो बीजेपी की तरफ से आयोजित की जाएगी।

मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद शाह का पहला दौराः

गृहमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के अंतिम विस्तार के बाद पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में नीतीश कैबिनेट में 7 नए विधायकों को मंत्री बनाया गया, जो सभी बीजेपी के थे। इसके अलावा कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी किया गया, जिसमें डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का मंत्रालय भी बदला गया था।

इसे भी पढ़ें

माकपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा,- जब सत्ता पे थे तब ब्रू-रियांग समुदाय के प्रति चिंता नहीं थी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं