BiharAmit Shah: अमित शाह बोले- पहले चरण में ही बिहार ने लालू-राबड़ी को किया रिजेक्ट

Amit Shah: अमित शाह बोले- पहले चरण में ही बिहार ने लालू-राबड़ी को किया रिजेक्ट

Amit Shah:

जमुई, एजेंसियां। जमुई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के पहले चरण की वोटिंग को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने पहले ही चरण में लालू-राबड़ी और राहुल गांधी की पार्टियों को नकार दिया है। अमित शाह ने चेतावनी दी कि अगर मतदाता जरा सी भी चूक करेंगे तो बिहार में फिर से ‘जंगलराज’ लौट सकता है।

शाह ने कहा

शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासन में बारात के साथ उगाही के लिए हथियारबंद लोग पहुंचते थे। उस दौर में अपहरण, फिरौती और 20 से अधिक नरसंहार जैसे मामलों के कारण उद्योग-धंधे बंद हो गए और बिहार पिछड़ता चला गया। उन्होंने यह भी बताया कि नीतीश कुमार ने ‘जंगलराज’ का अंत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में राज्य के हर हिस्से में विकास की नींव रखी। सड़कों, पुलों, बिजली परियोजनाओं, गन्ने और इथेनॉल फैक्ट्रियों के जरिए बिहार को तरक्की के रास्ते पर लाया गया। अमित शाह ने कहा कि आने वाले पांच साल बिहार को विकसित राज्य बनाने के होंगे।

नक्सलवाद पर क्या बोले शाह?

नक्सलवाद पर बोलते हुए शाह ने कहा कि जमुई क्षेत्र पहले लाल आतंक और नक्सलियों से जकड़ा हुआ था। धनबाद-पटना एक्सप्रेस हाईजैक और तीन यात्रियों की हत्या सहित कई हिंसक घटनाओं में नक्सलियों का दबदबा था। उन्होंने दावा किया कि आज मोदी सरकार की उपलब्धियों की वजह से बिहार पूरी तरह से नक्सलमुक्त हो गया है। मुंगेर-जमुई बॉर्डर के चोरमारा गांव में 25 साल बाद नक्सलवाद समाप्त हुआ। अमित शाह ने सभा के अंत में मतदाताओं से अपील की कि वे सावधानी बरतें और वोट सही पार्टी को दें। उन्होंने कहा कि सही मतदान ही बिहार को फिर से जंगलराज से बचा सकता है।

इसे भी पढ़ें

Amit Shah in Siwan: सिवान में अमित शाह का दावा: शहाबुद्दीन फिर आएं तो भी बिहार में जंगलराज नहीं आने देंगे

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles