Akhilesh Yadav:
पटना, एजेंसियां। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। 28 अगस्त को सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इसमें जोश भरने पहुंच रहे हैं। वह सीतमढ़ी से इस यात्रा में शामिल होंगे। वे सीतामढ़ी में इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ इस अभियान में भाग लेंगे। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर दी है।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कर रहे अगुवाईः
इस जन आंदोलन की अगुवाई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी नेता कर रहे हैं। अखिलेश यादव के जुड़ने से इसे और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामः
यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे और चिन्हित घरों की छतों पर भी पुलिस निगरानी रखेगी। साथ ही फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और अन्य जरूरी सेवाएं भी मौके पर उपलब्ध रहेंगी।
आज राहुल गींधी पहुंच रहे हेमजापुरः
मुंगेर के डीएम निखिल धनराज ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रोटोकॉल के तहत सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे राहुल गांधी हेमजापुर पहुंचेंगे, जहां उनका आधे घंटे का कार्यक्रम है। इसके बाद वे हसनगंज लाल खां के पास रात्रि विश्राम करेंगे। प्रशासन ने वहां सुरक्षा और बैरिकेडिंग की पूरी व्यवस्था की है।
इसे भी पढ़ें
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव पहुंचे रांची, नेमरा में गुरुजी को दी श्रद्धांजलि








