Voter Rights Yatra in Bihar: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा बाद अब रैली करेगी कांग्रेस

3 Min Read

Voter Rights Yatra in Bihar:

पटना, एजेंसियां। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की कामयाबी से उत्साहित कांग्रेस अब यहां रैली करने की योजना बना रही है। जल्द ही इसकी घोषणा की जायेगी। नई दिल्ली में बिहार कोर टीम के साथ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की हुई बैठक में इस बात पर खास जोर दिया गया कि वोटर अधिकार यात्रा के बाद बने माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार कार्यक्रम होने चाहिए।

Voter Rights Yatra in Bihar: कांग्रेस अब लगातार करेगी कार्यक्रमः

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बिहार प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक में राज्य की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में सीट शेयरिंग तथा चुनाव की तैयारियों पर भी फीडबैक लिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी चुनाव के एलान से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहती है। पार्टी उम्मीदवारों का भी जल्द एलान करेगी, ताकि प्रत्याशियों को प्रचार के लिए वक्त मिल सके।

Voter Rights Yatra in Bihar: बिहार आयेंगे राहुल और प्रियंकाः

बैठक के बाद बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बताया कि अभी जो काम हुआ, उसकी समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनी। प्रमंडल और जिला स्तर पर पार्टी की ओर से रैली की जल्द ही घोषणा की जाएगी। इसमें राहुल, प्रियंका और खरगे भी शामिल हो सकते हैं। महागठबंधन में नए सहयोगी रालोजपा और झामुमो को शामिल करने के बाद सीट शेयरिंग के अलावा आगामी अभियान और घोषणापत्र पर भी चर्चा हुई।

Voter Rights Yatra in Bihar: ये नेता थे बैठक में मौजूदः

प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन अजय माकन के अलावा अन्य चारों सदस्य, विधायक दल नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल नेता मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पार्टी सांसद तारिक अनवर, मनोज कुमार और मो. जावेद के अलावा निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन और कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे।

Voter Rights Yatra in Bihar: कुछ सीटें बदलना चाहती है कांग्रेस

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में बुधवार को हुई. इसमें कमेटी को मिले दावेदारों के आवेदनों पर विचार करते हुए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया. महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे में कांग्रेस पिछले चुनाव में मिली कुछ सीटें बदलना चाहती है. इसके लिए वह लगातार राजद के साथ चर्चा कर रही है. कांग्रेस यह संदेश भी नहीं देना चाहती है कि सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में कोई खींचखीं तान है.

इसे भी पढ़ें

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी की अचानक बैठक, सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा


Share This Article
Exit mobile version