Bihar Band: बिहार बंद के बाद लालू ने PM पर साधा निशाना, कहा- भाजपाइयों को किसने दिया बिहार की महिलाओं को गाली देने का आदेश?

2 Min Read

Bihar Band:

पटना, एजेंसियां। बिहार बंद के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो को लेकर राजद हमलावर है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने वायरल वीडियो पर टिप्पणी करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि “क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है।

लालू प्रसाद यादव ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि “बीजेपी के गुंडे-मवाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है?

पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के खिलाफ एनडीए ने बुलाया था बंदः

प्रधानमंत्री मोदी की मां को लेकर कांग्रेस के एक समर्थक द्वारा आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल किये जाने के बाद NDA के समर्थकों ने गुरुवार को बिहार बंद बुलाया था। इस बंद के दौरान सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें भाजपा के समर्थकों के द्वारा आम जन को परेशान किया जा रहा है।

एक वीडियो में एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचने से रोका जा रहा है, तो वहीं दूसरे वीडियो में एक शिक्षिका को स्कूल जाने से रोका जा रहा है। वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें भाजपा के समर्थकों के द्वारा राह चलते लोगों को रोककर पीट दिया जा रहा है। इसे ही राजद ने अब मुद्दा बनाया है।

इसे भी पढ़े

Lalu Prasad Yadav : संसद में होता तो अकेले ही बीजेपी को जवाब दे देता: लालू प्रसाद यादव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं