Mid-day meal:
मुजफ्फरपुर, एजेंसियां। मुजफ्फरपुर जिले के प्राथमिक विद्यालय पोखरैरा बिचला टोला में बुधवार को मिड डे मील खाने के बाद 62 बच्चे बीमार पड़ गए। जानकारी के अनुसार, स्कूल की रसोई में तैयार सब्जी में छिपकली गिर गई थी। रसोइया की नजर पड़ने से पहले कई बच्चों ने भोजन कर लिया था। खाना खाने के तुरंत बाद बच्चों में उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखने लगे। मौके पर अफरातफरी मच गई और 62 बच्चों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जिनमें से 8 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसकेएमसीएच रेफर किया गया।
24 घंटे के भीतर संयुक्त जांच रिपोर्ट मांगी गई
बताया गया कि उस दिन विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी और पहली पाली के बाद बच्चे भोजन कर रहे थे। घटना के बाद डीपीओ और बीईओ से 24 घंटे के भीतर संयुक्त जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इस लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है। यह घटना मिड डे मील की गुणवत्ता और निगरानी पर फिर सवाल खड़े करती है।
इसे भी पढ़ें
दुमका जिले में बच्चों के खाने में मिली छिपकली, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

















