Bihar cabinet meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक में 49 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

2 Min Read

Bihar cabinet meeting:

पटना, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक आज समाप्त हुई, जिसमें कुल 49 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें महत्वपूर्ण फैसलों में ग्राम कचहरी सचिव का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया, जो अब 6,000 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए किया गया है। यह संशोधन एक जुलाई से लागू होगा।

अन्य प्रमुख फैसले:

  • आवासीय विद्यालयों का सृजन:
    अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के तहत 40 नए आवासीय विद्यालयों के लिए 1,800 पदों का सृजन किया गया है।
  • खेल संरचना निर्माण:
    पटना प्रमंडल में खेल संरचना के निर्माण के लिए 574 करोड़ 33 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।
  • जेपी गंगा पथ परियोजना:
    4,119 करोड़ रुपए की राशि जेपी गंगा पथ पर निर्माण कार्य के लिए मंजूर की गई।
  • आतंकवाद निरोधक दस्ता:
    आतंकवाद निरोधक दस्ता के कर्मियों को जोखिम भत्ता के रूप में 30% अतिरिक्त वेतन देने का निर्णय लिया गया।
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना:
    20,000 करोड़ रुपए की राशि ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के लिए मंजूरी दी गई, जिसमें प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार के 10,000 रुपए दिए जाएंगे।
  • पुनपुन में स्टेडियम:
    पटना जिले के पुनपुन प्रखंड में बड़े स्टेडियम का निर्माण होगा, इसके लिए 100 एकड़ भूमि अधिग्रहण की मंजूरी मिली।
  • स्वच्छता कार्यों में वृद्धि: ‘
    स्वच्छ गांव समृद्ध गांव’ योजना के तहत राज्य स्तर पर कर्मचारियों के मानदेय में 30% वृद्धि की स्वीकृति दी गई है।

बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक ने विकास कार्यों और समाज के विभिन्न वर्गों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं।

इसे भी पढ़ें 

Nitish Kumar: नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन, बिहार में राजनीतिक हलचल तेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं