Nitish government
पटना, एजेंसियां। बिहार सरकार ने नए साल की शुरुआत में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों और 11 बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस फेरबदल के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय की टीम में भी अहम बदलाव किए हैं, जिससे सरकार की प्रशासनिक कार्यशैली को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने की कोशिश मानी जा रही है।
आईएएस अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा
इस बदलाव में 2019 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे नालंदा के नगर आयुक्त के रूप में कार्यरत थे और उनके कार्यों को सराहनीय माना जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत कुछ पुराने अधिकारियों को हटाकर उन्हें मैदानी जिम्मेदारियां दी गई हैं। ओएसडी अभिजीत कुमार को नरकटियागंज का एसडीओ बनाया गया है, जबकि कुमार ओमकेश्वर को पटना का अपर जिलाधिकारी (ADM) नियुक्त
IAS अधिकारियों की तबादले की लिस्ट
- शिवाक्षी दीक्षित (2021) – बेतिया नगर निगम आयुक्त
- निशांत विवेक(2020) – बिहारशरीफ नगर आयुक्त
- अभिषेक पलसिया (2020) – गयाजी नगर निगम आयुक्त
- पर्थ गुप्ता (2022) – मुंगेर नगर आयुक्त
- आशीष कुमार (2022) – मोतिहारी नगर आयुक्त
- किसलय कुशवाहा (2022) – भागलपुर नगर आयुक्त
- ऋतुराज प्रताप सिंह (2022) – मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त
- गरिमा लोहिया (2023) – बाढ़ एसडीओ
- अनिरुद्ध पांडेय (2023) – दानापुर एसडीओ
- कृतिका मिश्रा (2023) – पटना सदर एसडीओ
- आकांझा आनंद (2023) – मुजफ्फरपुर पश्चिम एसडीओ
- रोहित कर्दम (2023) – नौगछिया एसडीओ
- समीर सौरभ (2019) – कंफेड एमडी
- सूर्य प्रताप सिंह (2021) – समस्तीपुर डीडीसी
- लक्ष्मण तिवारी (2021) – सारण डीडीसी
- श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर (2020) – पटना डीडीसी
- शुभम कुमार (2021) – नालंदा डीडीसी
- गौरव कुमार (2022) – गोपालगंज डीडीसी
- काजले वैभव नितिन (2022) – बेतिया डीडीसी
- दिव्या शक्ति (2022) – भभुआ डीडीसी
- श्वेता भारती (2022) – खगड़िया डीडीसी
- गौरव कुमार (2022) – सहरसा डीडीसी
सरकार ने युवा अधिकारियों पर जताया भरोसा
सरकार ने युवा अधिकारियों पर खास भरोसा जताया है। 2020 बैच के टॉपर शुभम कुमार को मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा का नया डीडीसी बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य के नौ जिलों में नए डीडीसी की नियुक्ति की गई है, जिनमें पटना, समस्तीपुर, सारण और गोपालगंज जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं। सात प्रमुख नगर निगमों में भी नए नगर आयुक्त तैनात किए गए हैं।
पांच अनुमंडलों में नए एसडीओ भेजे गए
प्रशासन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पांच अनुमंडलों में नए एसडीओ भेजे गए हैं। गरिमा लोहिया को बाढ़, अनिरुद्ध पांडेय को दानापुर और कृतिका मिश्रा को पटना सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, सहरसा के डीडीसी संजय कुमार निराला को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का सचिव बनाया गया है, जबकि समीर सौरभ को कंफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।



