Leaders left the party: LJP(R) को बड़ा झटका, सारण में एक साथ 139 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

2 Min Read

Leaders left the party:

पटना, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले लोजपा-आर को एक बड़ा झटका लगा है। सारण जिले के कुल 139 नेताओं ने एक साथ पार्टी छोड़ दी है। इनमें पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश सचिव भी शामिल हैं। इस्तीफा देने वाले नेताओं में 39 मंडल समिति सदस्य, 16 प्रखंड अध्यक्ष, 30 महिला समिति सदस्य और 40 नगर निकाय समिति से जुड़े लोग शामिल हैं।

पार्टी छोड़ने का बताया ये कारणः

इस्तीफा देने वालों ने जमुई सांसद और पार्टी के मुख्य सचेतक अरुण भारती पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। प्रदेश सचिव दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि अरुण भारती पार्टी को कॉर्पोरेट कंपनी की तरह चला रहे हैं और संकल्प यात्रा के नाम पर सारण जिले से अवैध वसूली की गई। इसके विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

एनडीए में बने रहेंगेः

इस्तीफा देने वाले नेताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान अरुण भारती और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। दीपक कुमार सिंह ने यह स्पष्ट किया कि इस्तीफा देने के बावजूद वे एनडीए में बने रहेंगे और जल्द ही सभी नेता अपनी आगामी राजनीतिक दिशा पर बैठक करेंगे।

इस्तीफा देनेवाले कुछ प्रमुख नेताः

इस्तीफा देने वाले नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, प्रदेश महासचिव रतन पासवान और युवा जिलाध्यक्ष सुजीत पासवान जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। सारण और खगड़िया में इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि राजेश वर्मा की कार्यशैली और अरुण भारती की तानाशाही रवैया के कारण वे पार्टी से अलग हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव रखा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं