1159 Crore Rupees Gift: पटना को आज 1159 करोड़ की सौगात देंगे सीएम नीतीश

3 Min Read

1159 Crore Rupees Gift:

पटना, एजेंसियां। चुनावी साल में बिहार के सीएम नीतीश सरकार तेजी से विकास कार्यों को पूरा करने में लगे हैं। शुक्रवार को CM नीतीश कुमार पटना जिले को 1159 करोड़ 84 लाख रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे।

कार्यक्रम में 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और लोकार्पण होगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे।

क्या-क्या हैं योजनाएं :

1159 Crore Rupees Gift:

इन योजनाओं में सड़क, पुल, पर्यटन विकास, और बिजली से जुड़े कार्य शामिल हैं।

प्रमुख योजनाएं:

  • 19.77 करोड़ : पालीगंज के समदा और गुलरिया बिगहा के बीच पुनपुन नदी पर RCC पुल और पहुंच पथ का निर्माण।
  • 14.99 करोड़ : पालीगंज के उलार सूर्य मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास।
  • 88 लाख: पुनपुन स्टेशन से अकौना ग्राम होते हुए पटना रिंग रोड तक सड़क निर्माण।
  • 41.48 करोड़ : सादिकपुर-पभेडा-मसौढ़ी पथ के सोहगी मोड़ को पटना-गया रोड से जोड़ने वाली 2-लेन सड़क।
  • 82.99 करोड़ : पुनपुन पिंडदान स्थल पर लक्ष्मण झूला केबल सस्पेंशन पुल।
  • 130.10 करोड़ : 9 नए विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का निर्माण।
  • 80.12 करोड़ : 17 नई 33 केवी बिजली लाइनों का निर्माण।
  • 10.20 करोड़ : 8 विद्युत उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य।
  • 26.02 करोड़ : 20 नई 33 केवी लाइनों का रिकंडक्टरिंग।
  • 70.31 करोड़ : 21 नई 33 केवी लाइनों का निर्माण।
  • 22.99 करोड़ : 18 विद्युत उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता विस्तार।
  • 301.92 करोड़ : बख्तियारपुर में 400/220/132 केवी GIS ग्रिड उपकेंद्र और संचरण लाइन।
  • 58.27 करोड़ : बोर्ड कॉलोनी, पटना में 132/33 केवी GIS ग्रिड उपकेंद्र।
  • 15.55 करोड़ : फतुहा-जक्कनपुर 132 केवी संचरण लाइन का HTLS रिकंडक्टरिंग।
  • 256.06 करोड़ : बक्सर थर्मल पावर प्लांट-नौबतपुर डबल सर्किट संचरण लाइन।
  • 14.63 करोड़ : हाथीदह में 220 केवी के 2 GIS लाइन ‘बे’ का निर्माण।
  • 13.55 करोड़ : खगौल के 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र का जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण।

इसे भी पढ़ें 

Nitish cabinet: बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला-महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं