बिहार चुनाव 2025: BJP में बड़े पैमाने पर टिकट कटौती की तैयारी

3 Min Read

Bihar Elections 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने उम्मीदवार चयन को लेकर सख्त मानदंड तय किए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बार करीब 15 से 20 विधायकों का टिकट काटा जा सकता है। वहीं, 2020 में हार चुके लगभग 13 उम्मीदवारों को भी दोबारा मौका नहीं मिलेगा। यानी कुल मिलाकर करीब 30% सीटों पर नए चेहरे उतारने की तैयारी है।

Bihar Elections 2025: उम्र, प्रदर्शन और सक्रियता होंगे पैमाने

बीजेपी ने टिकट चयन के लिए उम्र, पिछला प्रदर्शन और संगठनात्मक सक्रियता जैसे मानकों को अहम बनाया है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी के 6 विधायक 70 साल से ऊपर हैं, जिनका टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा 2020 चुनाव में 6 सीटों पर जीत-हार का अंतर 3,000 वोटों से भी कम था, जबकि 8 सीटों पर यह अंतर 2,000 से नीचे था। पार्टी मानती है कि ऐसे मामलों में बदलाव जरूरी है। वहीं, 13 प्रत्याशी 11,000 से ज्यादा वोटों से हारे थे, जिन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

Bihar Elections 2025: प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया

बीजेपी हर सीट से 4-5 संभावित नाम जुटा रही है। इन पर चर्चा कर 2-3 नामों को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाएगा। संगठन इस प्रक्रिया में सर्वे रिपोर्ट, जिलाध्यक्षों का फीडबैक और पिछले प्रदर्शन को प्राथमिकता देगा।

Bihar Elections 2025: एंटी-इंकम्बेंसी तोड़ने की रणनीति

पार्टी का फोकस एंटी-इंकम्बेंसी को खत्म करने और जिताऊ उम्मीदवारों को आगे लाने पर है। संगठन का मानना है कि युवा, नए और साफ-सुथरे चेहरे जनता के बीच बेहतर संदेश देंगे और चुनावी माहौल को सकारात्मक बनाएंगे।

Bihar Elections 2025: शाह और नड्डा की सक्रियता

बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पटना में कोर कमिटी बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। अब गृह मंत्री अमित शाह 18 और 27 सितंबर को पटना दौरे पर रहेंगे और क्षेत्रीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। पार्टी ने बिहार को पांच जोन में बांटा है और इन बैठकों में प्रत्याशियों के नामों की गहन समीक्षा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

Patna Protest: पटना में पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग, CM हाउस की बढ़ाई सुरक्षा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं