Sawan Monday 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है, और विशेष रूप से सावन के सोमवार का दिन शिवभक्तों के लिए अत्यंत शुभ होता है। इस दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा, व्रत, अभिषेक और दीपदान जैसे उपाय किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सही प्रकार से दीपक जलाने से शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
सावन सोमवार को कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?
महुआ का तेल – शिवपुराण के अनुसार, महुआ का तेल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सावन सोमवार को इससे दीपक जलाना शिव कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम उपाय माना जाता है।
सरसों का तेल – शिवलिंग के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

घी का दीपक – शिव मंदिर में घी का दीपक जलाना भी अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
तिल का तेल – यदि कुंडली में शनि, राहु या केतु का प्रभाव हो तो सावन सोमवार को तिल के तेल का दीपक जलाने से इन ग्रहों के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।
इसे भी पढ़ें
जहां है मस्जिद, वहां भगवान शिव ने त्रिशूल से निकाला था जल और माता पार्वती को दिया था विशेष ज्ञान