Bariatu Housing Colony:
रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी के लोग मनचलों से परेशान हैं। इनके कारण कॉलोनी की लड़कियां और महिलाओं का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। खास कर कॉलोनी में पीजी गर्ल्स हॉस्टल के सामनेवाले पार्क के पास। इन जगहों पर प्रायः ही शाम के समय 15 से 20 मनचलों और नशेड़ियों का हुजूम जमा रहता है। ये आसपास से गुजरनेवाली महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़कानी करते हैं। वहीं पर नशापान भी करते हैं। इतना ही नहीं, इसका विरोध किये जाने पर ये मारपीट करने पर उतर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कॉलोनी के युवक नहीं हैं, आसपास से आते हैं।
Bariatu Housing Colony:सरेआम लड़की को रोका और नंबर मांगने लगाः
बीते बुधवार की शाम भी कॉलोनी में जमकर हंगामा हुआ। कॉलोनी की एक बच्ची का पीछा करते हुए एक युवक बूटी मोड़ तक पहुंच गया। फिर जब लड़की ऑटो से लौटने लगी, तो उसके पीछे-पीछे कॉलोनी तक चला आया। यहां पार्क के निकट उसने लड़की को रोक कर छेड़खानी की और उसका नंबर मांगा। यह देख लड़की डर गई और उसने अपने घर पर फोन लगा दिया। तब उसके घर से कुछ लोग आये, तब तक कॉलोनी के भी लोग वहां जुट गये।

Bariatu Housing Colony:मनचले की हुई जमकर पिटाईः
जब लड़के से पूछताछ की गई, उसने बताया कि वह उसका नाम हनीफ है और वह बड़गाई का रहनेवाला है। इसके बाद वह स्थानीय लोगों से लड़ने भिड़ने लगा। इस क्रम में स्थानीय लोगों ने जमकर उसकी पिटाई की, फिर उसे बरियातू थाना को सौंप दिया। पुलिस उसे थाना ले गई।
Bariatu Housing Colony:कॉलोनी में शाम को पुलिस की गश्ती जरूरीः
हालांकि यह कॉलोनी में कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं होती रही हैं और पुलिस को भी सूचना दी जाती है। परंतु कभी शाम में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पार्क के निकट नहीं दिखती। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि शाम में पार्क के निकट और कॉलोनी में पुलिल की नियमित गश्ती होनी चाहिए। खासकर जब तक पार्क खुला रहता है, तब तक तो वहां पुलिस रहनी ही चाहिए। इससे मनचलों और नशेड़ियों पर रोक लगेगी।
इसे भी पढ़ें