पलामू। झारखंड में भीषण गर्मी अपने चरम पर है। राज्य में सबसे अधिक गर्मी पलामू प्रमंडल में पड़ रही है।
इस भीषण गर्मी से आदमी ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। रविवार को पलामू जिले के पांकी मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर सोरठ जंगल के पास अपनी प्यास बुझाने के लिए बंदरों के झुंड ने कुएं में छलांग लगा दी।
छलांग लगाने के बाद कुएं के अंदर पानी में डूबने से 35 बंदरों की मौत हो गई। प्रशासन बंदरों के शव निकालने की व्यवस्था में जुट गया है।
इसे भी पढ़ें