इस्लामाबाद, एजेंसियां। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने फिदायीन हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। वहीं पाकिस्तानी पुलिस का कहना है कि 5 सैनिक मारे गए। BLA ने बताया कि उसके लड़ाकों ने बलूचिस्तान प्रांत के नोशकी जिले में 8 मिलिट्री वाहनों पर सुसाइड बॉम्बिंग की। BLA ने 11 मार्च को ट्रेन हाईजैक की थी, दावा किया था कि पाकिस्तानी सेना से जुड़े 214 लोगों को मारा गया है। हालांकि पाकिस्तानी आर्मी ने कहा था कि 28 सैनिक मारे गए।
बलूच लिबरेशन आर्मी क्या है:
BLA पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का उग्रवादी समूह है। यह अलग मुल्क की मांग को लेकर लगातार हमले करता रहता है। बलूचिस्तान में कई लोगों का मानना है कि भारत-पाक बंटवारे के बाद वे एक आजाद देश के तौर पर रहना चाहते थे, लेकिन उनकी मर्जी के बिना उन्हें पाकिस्तान में शामिल कर दिया गया था। पाकिस्तान ने BLA को 2007 में आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला।
इसे भी पढ़ें
पाकिस्तान सेना बोली- सभी बंधक ट्रेन हाईजैक से छुड़ाए गए, 33 बलूच विद्रोही ढेर