मास्को, एजेंसियां। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने आरोप लगाया है कि 25 दिसंबर को कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश से पहले रूस ने इस पर गोली चलाई थी। इल्हाम ने रूस से अपनी गलती मानने की भी मांग की है। शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने प्लेन क्रैश पर माफी मांगी थी। हालांकि, उन्होंने ये नहीं स्वीकारा कि हादसा रूस की गलती से हुआ था।
प्लेन क्रैश में 38 लोग मारे गए थे:
25 दिसंबर को कजाकिस्तान के अक्ताउ में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई। प्लेन में 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे। विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था।
इसे भी पढ़ें