IDTV Indradhanush

Follow:
23527 Articles

इबादतगाह बनाने के समान है लाइब्रेरी बनाना : रवींद्र नाथ महतो

रांची :  पुस्तकालय की स्थापना समाज के लिए एक नेक शगुन है।…

IDTV Indradhanush

रवि किशोर बने किसान सेना के झारखंड प्रभारी

लातेहार :  रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी प्रह्लाद पाठक के पुत्र रवि किशोर…

IDTV Indradhanush

दिल्ली के ‘लोहे के पुल’ से पहली बार 1866 में गुजरी थी ट्रेन

नयी दिल्ली : दिल्ली के 150 साल पुराने ऐतिहासिक यमुना ब्रिज को…

IDTV Indradhanush

Elementor #5843

IDTV Indradhanush

बाबूलाल मरांडी ने संभाला झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, कहा-राष्ट्रीय नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा प्रयासरांची : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में बाबूलाल ने नये प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला। इस मौके पर श्री मरांडी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस उम्मीद और विश्वास से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है, सभी के सहयोग से उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में असली लड़ाई बूथों पर होती है होती हैं इसलिए जहां बूथों का गठन अधूरा है उसे संगठन महामंत्री की ओर से दी गयी समय सीमा के अंदर पूरा करना है। बूथ हम जीते तो लोकसभा और विधानसभा भी हम जीतेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, विधायक, सांसद और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक करने की बात दुहराई। श्री मरांडी ने कहा कि यह देवों के देव महादेव के सावन का पवित्र महीना है। यह खेती बारी का भी मौसम है। दुनियां में जितना भी कल्चर है उसके मूल में एग्रीकल्चर होता है। 4 जुलाई को जिस दिन मेरे अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई वह सावन माह का पहला दिन था। यह हमारे लिए बहुत सौभाग्य है। संगठन से जोड़ने के लिए हम सबों ने समाज के सभी वर्गों से सभी से संपर्क किया और नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धि को पहुंचाया। उपलब्धि तो पहले से पहुंची हुई है, हमें सिर्फ याद दिला देना है। इसमें कंजूसी कार्यकर्ता न करें। महाजनसंपर्क अभियान 2024 में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने तक जारी रखना है, यह समाप्त नहीं होना चाहिए। श्री मरांडी ने कहा कि देश में लुटेरों का गठबंधन हो रहा है। हम सबों के सामने चुनौती है। कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। गठबंधन करने वाले लोग भारत ही नहीं दुनिया में घूम घूम कर कहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। सही मायनों में गठबंधन करने वाले लोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। बंगाल में विषम परिस्थितियों में बीजेपी ने पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की, सभी कार्यकर्ता का आभार है। साथ ही उन्होंने पंचायत चुनाव में मृत कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदना भी प्रकट की। बंगाल में जब भी कोई चुनाव हुआ तभी हिंसा हुई परंतु मिल बैठकर इन दलों ने कभी इस घटना की भ्रत्सना तक नहीं की। बिहार की घटना को ही देखिए, जिस प्रकार लाठीचार्ज हुआ, भाजपा के एक जिला महामंत्री की हत्या हुई वह किसी से छुपा नहीं है। झारखंड की सरकार भी इससे भिन्न नहीं है। हम सबों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। झारखंड में पिछले कुछ दिनों की घटना देखिए। चाहे गढ़वा की हो, धनबाद की हो या टुंडी की घटना हो, झारखंड में कार्यकर्ताओं की हत्या और हमले की लंबी फेहरिस्त है।अब चुप रहने का वक्त नहींश्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि अब चुप रहने का वक्त नहीं है। अब यह नहीं सोचना है कि प्रदेश से आदेश मिलेगा तभी कुछ करेंगे। आप प्रदेश को सूचना कीजिए कि फलां मामला है हमलोग वहां जा रहे हैं। हमें भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बार-बार दुहराना है। हमें सभी को बताना है कि भाजपा ने इस राज्य को सम्मान दिया। आदिवासी राष्ट्रपति, अलग आदिवासी मंत्रालय भाजपा की देन है। भाजपा की संचालित सभी योजनाओं को सही तरीके से जनता के समक्ष रखने की जरूरत है।राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर हैश्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की सरकार लुटेरी है। सरकार ने कोयला, बालू, पत्थर, जमीन तक को लूटने का काम किया है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा की कई सेवा के लिए पैसों की जरूरत नहीं होती। आप गांवों में रोजमर्रे की समस्याओं से जूझ रहे लोगों की समस्या का उचित विभाग जाकर उनकी समस्या का समाधान कर सेवा कर सकते हैं। अधिकारी और सरकार को बताना होगा कि बीजेपी के कार्यकर्ता अब जाग चुके है। कोई गड़बड़ी नहीं चलेगी।

श्री मरांडी ने कहा कि जब तक टीम की कोई रचना नहीं…

IDTV Indradhanush

राजग में शामिल हुई ओबीसी नेता ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा

नयी दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनावों से पहले छोटे-छोटे दलों को साधने…

IDTV Indradhanush

जम्मू से 6,660 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

जम्मू : बारिश और कड़ी सुरक्षा के बीच दक्षिण कश्मीर के हिमालयी…

IDTV Indradhanush

राहुल ने मणिपुर और राफेल को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा, भाजपा ने पलटवार किया

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को…

IDTV Indradhanush

दिल्ली : बाढ़ के कारण बंद हुआ चंद्रावल जल शोधन संयंत्र फिर से शुरू

नयी दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा…

IDTV Indradhanush