Author: IDTV Indradhanush

जमशेदपुर। प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर की ओर से 28 जनवरी से 8 फरवरी तक जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में मीडिया कप -2025, का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह मंगलवार की सुबह किया गया। इस मौके पर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम अनय मित्तल, विधायक मंगल कालिंदी, एसएसपी कौशल किशोर, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन दास, महासचिव राजेश रंजन, विधायक मंगल कालिंदी अन्य लोग मौजूद रहे। इस वर्ष मीडिया कप देश में उद्योग क्रांति को नई दिशा देने वाले और भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाले उद्योगपति रतन टाटा के नाम समर्पित है। इस…

Read More

दुबई, एजेंसियां। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की 2024 की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया। भारत की उप कप्तान मंधाना ने 2024 में 13 पारियों में 747 रन बनाए जो किसी कैलेंडर वर्ष में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 4 शतक भी जड़ेः इस दौरान वनडे में चार शतक जड़कर महिला क्रिकेट का नया रिकॉर्ड कायम किया। इस 28 साल की बल्लेबाज ने 57.86 की शानदार औसत के अलावा 95.15 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से रन बनाये। इस रेस में भारतीय टीम की उपकप्तान ने लॉरा वोलवार्डाट, टेमी बेयूमोंट…

Read More

मुंबई, एजेंसियां। आईपीएल (IPL) 2025 की शुरुआत 21 मार्च से होगी। इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन अरुण धूमल ने आईपीएल 2025 के शुरू होने की तारीख की पुष्टि कर दी है। अरुण धूमल ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में संसद खेल महाकुंभ के तीसरे सीजन के आगाज के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आईपीएल के इस सीजन में कोई नया इनोवेशन नहीं किया जाएगा। उसके बावजूद भी यह सीजन पिछले सीजन के कहीं बेहतर होगा। अरुण धूमल ने मीडिया एजेंसी से बात से कहा कि आईपीएल मार्च में शुरू होगा। इसकी शुरुआत 21 मार्च से होगी। कुछ…

Read More

रांची। BJP प्रदेश अध्यधक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड अधिविध परिषद (JAC) के अध्यक्ष का पद शीघ्र भरे जाने की CM हेमंत सोरेन से मांग की है। उन्हों ने अपने ऑफि‍सि‍यल ‘एक्सो’ हैंडल पर पोस्टी कर लिखा है, ‘‘जैक (JAC) अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। करीब 21 लाख छात्र, जिनकी मैट्रिक-इंटर और अन्य बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर होनी चाहिए थीं, वो जैक अध्यक्ष का पद रिक्त होने की वजह से बाधित हो सकती है। यदि समय पर परीक्षाएं नहीं हुईं, तो छात्रों को अगले शिक्षण सत्र में नामांकन लेने…

Read More

रांची। रांची जिला प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे प्ले स्कूलों पर सख्ती दिखाई है। उन प्ले स्कूलों पर भी कार्रवाई की तैयारी है, जिन्होंने तय समय सीमा के बाद भी अपने निबंधन का नवीकरण नहीं कराया है। 15 फरवरी तक का दिया गया मौकाः जिला समाज कल्याण शाखा, रांची की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सभी अवैध रूप से संचालित प्ले स्कूल 15 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन और नवीकरण करा लें। इसके लिए समाहरणालय के बी ब्लॉक, कमरा संख्या 113 में निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन करना अनिवार्य होगा। समय सीमा पार करने पर होगी कार्रवाईः…

Read More

रांची। हेल्थ टिप्सः महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी गर्भधारण विशेष स्थिति होती है। इस दौरान उन्हें अपनी डाइट का सोच समझकर चुनाव करना चाहिए। डाइट में किन चीजों को जोड़ना चाहिए और किन चीजों को हटाना चाहिए, इसके लिए उन्हें किसी एक्सपर्ट की जरूरत है। ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं प्रेगनेंसी के दौरान घी के सेवन की। यदि महिलाएं घी का सेवन ज्यादा मात्रा में करती हैं तो ऐसे में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर से राय लेने के साथ इन बातों का रखें ध्यानः प्रेगनेंसी के दौरान घी का जरूरत से ज्यादा…

Read More

कई माफियाओं के निशाने पर हैं सांसद रांची। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखकर जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से उन्हें लगातार हत्या की धमकी मिल रही है और वे बिहार, झारखंड सहित देश-विदेश के अपराधियों और शराब माफिया के निशाने पर हैं। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतितः पप्पू यादव ने अपने पत्र में कहा है कि राजनीतिक कारणों की वजह से न तो केंद्र और न ही बिहार सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है, जिससे वे अपनी सुरक्षा…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट सिंह और झारखंड क्रिकेट टीम के कप्तान विराट सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास से मुलाकात की। ईशान किशन और विराट सिंह के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी मोनू सिंह ने भी रघुवर दास से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चा भी शुरू हो गई। तीनों क्रिकेट खिलाड़ियों को रघुवर दास ने दी शुभकामनाएः पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से तीनों क्रिकेट खिलाड़ि़यों ने उनके जमशेदपुर स्थित आवास पर मुलाकात की। इसे लेकर खुद रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी।…

Read More

रांची। साल 2024 में झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। पुलिस ने इस दौरान 248 नक्सलियों का गिरफ्तार किया। यह जानकारी डीजीरी अनुराग गुप्ता ने 26 जनवरी को पुलिस मुख्यालय में झंडोत्तोलन के बाद दी। उन्होंने बताया कि झारखंड को अपराध व नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस ने अनेक चुनौतियों का सामना कर 2024 कुल 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया। 9 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया। एटीएस की भी उपलब्धियां गिनाईः एटीएस ने संगठित आपराधिक गिरोह के 154 अपराधियों और…

Read More

रांची। झारखंड के युवा दुबई, कनाडा, जॉर्जिया, कजाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे जा रहे हैं। ठगों का एक सिंडिकेट रांची, कोलकाता, दिल्ली और दुबई में सक्रिय है, जो युवाओं से वीजा बनवाने के नाम पर 3 से 5 लाख रुपए तक वसूलता है। अब तक दो दर्जन से अधिक युवा इस सिंडिकेट का शिकार हो चुके हैं। इस ठगी का खुलासा तब हुआ: जब रांची के हेसाग निवासी शांतनु राज थापा को जॉर्जिया एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा के साथ गिरफ्तार किया गया। शांतनु ने इस घटना की जानकारी अपने दोस्तों अभिषेक क्षेत्री, रेमंड…

Read More