इडी की रेड जारी, लिये गये हिरासत में रांची। इडी झारखंड की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम से जुड़े 24 ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की। इसमें इडी को उनके घर से डेढ़ करोड़ से ज्यादा के जेवरात मिले हैं। इसके अलावा 20 करोड़ की संपति के कागजात मिले हैं। छापेमारी मंगलवार की सुबह ही शुरू हो गयी थी। छापेमारी वीरेंद्र राम के रांची, दिल्ली, जमशेदपुर, सिवान एवं सिरसा सहित कई ठिकानों पर चल रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र राम हिरासत में ले लिये गये हैं। इसके अलावा उनके नजदीकी…
Author: IDTV Indradhanush
रांची : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को कहा कि हेमंत सरकार जनविरोधी सरकार है। वे गिरिडीह में ढिबरा मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में ढिबरा चुनकर जीविका चलानेवालों की मांग जायज है। सरकार को बताना चाहिए कि यदि वे ढिबरा चुनकर नहीं बेचेंगे तो उनका परिवार कैसे चलेगा। श्री मरांडी ने कहा कि सरकार इस पर भी प्रतिबंध लगाकर हजारों लोगों की जीविका पर चोट कर रही है। नौकरी और रोजगार देने में अक्षम यह सरकार गरीब मजदूर लोगों के पेट पर भी…
नई दिल्ली : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार को मल्टीनेशनल पैकजिंग कंपनी यूफ्लेक्स के 64 ठिकानों पर छापेमारी की है। डिपार्टमेंट ने नोएडा, दिल्ली और मुंबई समेत देश भर में कंपनी से जुड़े 64 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। क्रिप्टो कैरेंसी और हवाला से जुड़े मामलों में डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है। जिन ठिकानों पर छापेमारी हुई है उनमें नोएडा के सेक्टर चार, सेक्टर 58 और सेक्टर 60 समेत कई ठिकाने शामिल हैं। इस कार्रवाई का नेतृत्व इनकम टैक्स विभाग नोएडा कर रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई का मकसद कंपनी का वास्तविक टर्नओवर कितना है यह…
रांची। झारखंड के युवाओं के सपने टूट रहे हैं। कई बार नियुक्ति प्रकिर्या शुरू होने के बाद भी विभिन्न कारणों इसके बाधित हो जाने पर सपना टूटना लाजिमी है। पिछले दिनों सरकार की नियोजन नीति हाइकोर्ट द्वारा निरस्त किये जाने के बाद कई नियुक्तियों के विज्ञापन रद्द करने पड़े। इससे लाखों युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया। हताश युवा नियोजन नीति और नियक्ति की मांग को लेकर सड़क पर भी उतरे। अब 27 फरवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर निराश युवाओं में फिर एक आस जगी है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस…
रांची : झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार सुबह ईडी की छापेमारी चल रही है। रांची में अशोक नगर, सिरसा, सिवान, जमशेदपुर और दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। एसीबी की टीम ने वर्ष 2019 में जमशेदपुर में वीरेंद्र राम के घर में छापेमारी की थी और इस दौरान उनके आवास से दो करोड़ 45 लाख रुपये बरामद किए गये थे। इसी मामले में ईडी ने चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की है। कई नामी और बेनामी संपत्ति है चीफ इंजीनियर के…
रांची। झारखंड में एक बार फिर 1932 का खतियान चर्चा में है। हालांकि राज्यपाल रमेश वैस हेमंत सरकार द्वारा भेजे गये 1932 का खतियान पर आधारित स्थानीय नीति का विधेयक लौटाकर खुद भी लौट चुके हैं, लेकिन यह मुद्दा अब भी जीवंत है। दरअसल, झारखंड गठन के बाद से ही 1932 के खतियान चर्चा में है। 2002 में जब बाबूलाल मरांडी की सरकार ने डोमिसालइल नीत लागू किया, तबसे ही 1932 का खतियान चर्चा में आया। इसका भारी विरोध भी हुआ। फिर बाद में झारखंड हाइकोर्ट ने इसे निरस्त कर दिया। इसके बाद की सरकारें इसे विवादास्पद मानकर इससे बचती…
रामगढ़ : रामगढ़ सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। यह सीट जीतने के लिए हमें पूरी ताकत लगा देनी है। सोमवार को ये बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहीं। वे रामगढ़ जिमखाना हॉल में बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए हर नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से लग जाएं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह सोमवार को रांची पहुंचे थे। रांची से वे सड़क मार्ग से रामगढ़ पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश…
दयानंद राय रांची : रामगढ़ उपचुनाव में चुनावी लड़ाई भले ही महागठबंधन और एनडीए उम्मीदवार के बीच हो पर उसका केंद्र बिन्दु अब एक मासूम बनता जा रहा है। वो मासूम जिसकी मां और पूर्व विधायक ममता देवी जेल में हैं और जिसका पिता बजरंग महतो खुद महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहा है। इस मासूम की तस्वीरें न सिर्फ अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं बल्कि वह रामगढ़ उपचुनाव में गेमचेंजर भी बन सकता है। इस बच्चे की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को गोला में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री…
रांची। मिशन-2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी काफी गंभीर दिख रही है. पार्टी हर कदम बहुत सोच समझ कर उठा रही है. इसी कड़ी में पार्टी नेतृत्व ने राज्य के 61 कांग्रेस नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सदस्य नियुक्त किया है. इसमें 43 इलेक्टेड और 18 को-आप्टेड सदस्यों को शामिल किया है. ये रहे प्रमुख नाम इलेक्टेड सदस्यों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, सांसद धीरज साहू, गीता कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडे…