रांची। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
संतोष गंगवार ने राजभवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास का प्रतीक है। उनके आदर्श व मूल्य सदैव सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
इसे भी पढ़ें