2005 में आई नो एंट्री हीरो थे अनिल
मुंबई, एजेंसियां। अनिल कपूर ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में नजर नहीं आएंगे। ‘नो एंट्री’ साल 2005 में रिलीज हुई थी। एक हालिया इंटरव्यू में अनिल कपूर ने ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में रिप्लेस होने पर रिएक्शन दिया है।
जब उन्हें इस पर कुछ कहने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा- घर की बात है, घर में रहने दो। इस पर क्या बात करनी?
दरअसल, इससे पहले बोनी ने बताया था कि अनिल इस बात से खुश नहीं थे कि उन्हें सीक्वल से रिप्लेस कर दिया गया।
अनिल ने बोनी कपूर के किए गए दावों पर रिएक्ट करते हुए कहा- देखो घर की बात पर क्या चर्चा करनी है। और वो (बोनी) कभी गलत नहीं होते।
बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे नो एंट्री-2
बता दें, ‘नो एंट्री 2’ बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं, अनिल कपूर उनके छोटे भाई हैं। इसी वजह से अनिल ने कहा कि पारिवारिक मुद्दों पर बात करने का कोई मतलब नहीं है।
बोनी ने बताया था की अनिल खुश नहीं हैं
मार्च में बोनी ने मीडिया को बताया था कि अनिल उनसे ठीक से बात नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वो सीक्वल में उन्हें रिप्लेस किए जाने की खबर से खुश नहीं हैं।
खबर है कि ‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर होंगे, जबकि अनीस बज्मी फिल्म का डायरेक्शन करेंगे। ‘नो एंट्री 2’ दिसंबर में फ्लोर पर आने वाली है।
आखिरी बार फिल्म फाइटर में दिखे थे अनिल
अनिल को आखिरी बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ में देखा गया था। बता दें, अनिल कपूर ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ होस्ट करते नजर आएंगे।
ये सीजन 21 जून से शुरू होगा। मेकर्स का दावा है कि शो में कई चीजों में लोगों को बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा अनिल फिल्म ‘सूबेदार’ में भी नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें
‘कुंडली भाग्य’ की ये बहू ‘बिग बॉस’ के घर में करेंगी तांडव, अनिल कपूर के शो की बढ़ाएंगी रैंक!