दुमका। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दुमका में बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में सभा की।
कहा कि कहा कि मोदी जी कहते हैं जब तक झारखंड का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा।
बहन सीता को न्याय दिलाना आपका काम है। भले हेमंत सोरेन ने आपके साथ न्याय नहीं किया। बीजेपी आपका सम्मान भी करेगी और न्याय भी करेगी।
अभी जो ये जेल में बैठकर निवेदन कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए झारखंड भ्रष्टाचार का एटीएम है।
जिस कांग्रेस पार्टी ने सालों तक झारखंड को धोखा दिया आज मुख्यमंत्री बने रहने के लिए वो कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं।
कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर को रोक कर रखा। मोदी जी ने केस भी जीता और जनवरी में जय श्री राम भी कर दिया।
इसे भी पढ़ें
जब तक भाजपा है दलित, पिछड़े और आदिवासी किसी का आरक्षण कोई छीन नहीं सकताः अमित शाह