रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलेगा। राज्य में एक बार फिर साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले दो दिन आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है।
विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 और 31 मार्च को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्व असम और आसपास के क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। पश्चिमी राजस्थान और उससे आसपास के इलाकों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थित बन रही है।
साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी में भी लो प्रेशर की संभावना दिख रही है। इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा। यहां मौसम में बदलाव होगा।
राजस्थान, ओडिशा और बिहार में भी मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दौरान बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात की भी संभावना है।
इसे भी पढ़ें
सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट को लेकर कल्पना सोरेन ने दर्ज कराई एफआइआर