दूध सप्लाई करने वाले से मांगे थे पैसे, 50 हजार के साथ धराए
लातेहार। झारखंड के प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी रोशन कुमार बख्शी को पलामू एसीबी की टीम ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
पलामू एसीबी टीम के डीएसपी एसके त्यागी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के द्वारा दूध सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को पैसे के भुगतान के बदले रिश्वत के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी को पलामू ले जाया गया
इससे तंग आकर उसने इसकी शिकायत पलामू एसीबी टीम को दी। टीम ने मामले की जांच की। जिसमें रिश्वत मांगी जाने की बात सही पाया गया।
इसके बाद गुरुवार को सुबह उसके आवास से 50 हजार नगद के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार के बाद एसीबी की टीम ने कर्मी को अपने साथ पलामू ले गई है।
इसे भी पढ़ें