साथ में की आतिशबाजी और डिनर भी किया
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने झारखंड के लोगों को सम्मान दिया है। उन्होंने झारखंड से गये लोगों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने अपने फार्म हाउस में मिलन समारोह का आयोजन किया था। जिसमें झारखंड के बोकारो जिले के लोग भी पहुंचे थे। आमिर खान ने झारखंड के लोगों के साथ दिवाली मनाई।
इस दौरान सहयोग जीवन फाउंडेशन के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र दास एंव महेंद्र दास ने बॉलीवुड स्टार सहित उनके सभी परिवार के सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर सामूहिक डिनर का आयोजन किया गया था। सभी लोगों के साथ आमिर खान के साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
आमिर खान के द्वारा दीपावली त्योहार झारखंड के लोगों के साथ मनाये जाने पर सभी ने खुशी जताई। इस दौरान आमिर खान ने खुशियां मनाई और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा दीपावली खुशियां का त्योहार है। दीपावली असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
इसे भी पढ़ें
आमिर खान के बेटे जुनैद इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में कर रहे एंट्री