Driver posts in Bihar:
पटना,एजेंसियां। बिहार सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरी की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 4361 सिपाही चालक (Constable Driver) पदों पर बहाली की घोषणा की है। गृह विभाग की ओर से निकाली गई इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2025 से शुरू होकर 20 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महिलाओं को मिलेगा विशेष आरक्षण
इस भर्ती प्रक्रिया में 1439 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। विभिन्न वर्गों में आरक्षण इस प्रकार है:
EWS वर्ग: 436 में से 153 पद महिलाओं के लिए
SC वर्ग: 632 में से 221 पद महिलाओं के लिए
ST वर्ग: 24 में से 8 पद महिलाओं के लिए
EBC वर्ग: 757 में से 265 पद महिलाओं के लिए
BC वर्ग (ट्रांसजेंडर सहित): 492 में से 172 पद महिलाओं के लिए
BCW (पिछड़ा वर्ग की महिलाएं): 248 पद
वेतनमान और परीक्षा प्रक्रिया
सिपाही चालक पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 तक वेतन मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा भी चल रही है, जो 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक छह चरणों में आयोजित हो रही है। यह परीक्षा राज्य के सभी 38 जिलों में हो रही है।
ईओयू ने जारी की चेतावनी
परीक्षा से पहले बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी है और एक हेल्पलाइन नंबर 8544428404 भी जारी किया है, जिस पर कोई भी सूचना दी जा सकती है।यह बहाली राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन महिलाओं के लिए जिन्हें विशेष आरक्षण का लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें
Government jobs: PM मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे