Monsoon session of Parliament:
नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जिसमें सरकार आठ नए विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। इनमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने से संबंधित विधेयक भी शामिल है।
पेश होने वाले विधेयक:
आगामी सत्र में पेश होने वाले विधेयकों में मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर विधेयक 2025, जन विश्वास विधेयक 2025, भारतीय संस्थान प्रबंधन विधेयक 2025, कराधान विधि विधेयक 2025, भू-विरासत स्थल एवं भू-अवशेष विधेयक 2025, खान एवं खान संशोधन विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025, और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक 2025 शामिल हैं।
इसके अलावा, गोवा राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक 2024, मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2024, भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025, और आयकर विधेयक 2025 भी लोकसभा में पारित होने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें
Monsoon session: 1 से 7 अगस्त तक झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र