शुभांशु शुक्ला की स्पेस यात्रा पूरी, धरती पर लौटने के बाद होगी ये बड़ी चुनौतियां

0
20

Shubhanshu Shukla:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अब 18 दिनों के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताने के बाद धरती पर लौटने वाले हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत उनकी वापसी शुरू हो चुकी है और वे 22.5 घंटे की लंबी यात्रा के बाद कैलिफोर्निया के तट पर समुद्र में स्प्लैशडाउन करेंगे। शुभांशु के साथ इस मिशन में पोलैंड और हंगरी के भी अंतरिक्ष यात्री शामिल थे, जो दशकों बाद अंतरिक्ष में पहुंचे हैं। हालांकि अंतरिक्ष में बिताया गया समय उनके लिए गर्व की बात है, लेकिन धरती पर लौटने के बाद उनके जीवन में कई बदलाव होंगे और उन्हें कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

अंतरिक्ष से लौटने के बाद किन चीजों से होगी शुभांशु को दिक्कत ?

अंतरिक्ष में जीरो ग्रेविटी की वजह से शरीर की आदतें पूरी तरह बदल जाती हैं। शुभांशु जैसे अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापसी के बाद खाने-पीने, चलने-फिरने, उठने-बैठने में असहज महसूस कर सकते हैं। उन्हें संतुलन बनाने में दिक्कत होगी और वे मामूली गलतियां करने लगेंगे, जैसे हाथ से कप या पेन गिराना। उनके लिए चलना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जिससे ठोकर लगने या गिरने की संभावना रहती है। अंतरिक्ष में वजनहीनता के कारण चीजों को पकड़ने और उठाने का तरीका भी अलग होता है, जिसे वापस धरती पर ढालने में समय लगता है।

वैज्ञानिक और डॉक्टर इस दौरान

इसके अलावा, शुभांशु को शुरुआती दिनों में थकान, भ्रम और असामान्य ध्वनियों या आकृतियों का अनुभव हो सकता है। यह सब सामान्य है और उनके शरीर को पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण के साथ तालमेल बैठाने में कुछ समय लगेगा। वैज्ञानिक और डॉक्टर इस दौरान उनकी सहायता करेंगे ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवनशैली में वापस आ सकें। इस मिशन के सफल समापन से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को एक नया मुकाम मिला है और शुभांशु शुक्ला की वापसी देश के लिए गर्व का विषय बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें

Shubhnshu Shukla: शुभांशु शुक्ला की घर वापसी! आज ISS से अनडॉक, कल कैलिफोर्निया में लैंडिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here