JMM X-handle hacked:
रांची। झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आधिकारिक एक्स हैंडल @JMMJharkhand को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद CM हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए दी है। मुख्यमंत्री के आदेश पर साईबर पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
CM हेमंत सोरेन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए झारखंड पुलिस को तुरंत जांच शुरू करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों ने JMM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ छेड़छाड़ की है, जिसकी जांच जरूरी है।
साजिश की भी हो रही जांचः
CM के निर्देश पर साइबर क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि एक्स हैंडल को हैक कर उसमें किसी तरह की पोस्ट या छेड़छाड़ की गई है या नहीं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं है।
राज्य में लगातार बढ़ रहे मामलेः
झारखंड में सोशल मीडिया हैंडल हैकिंग और फेक प्रोफाइल बनाए जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में रांची डीसी का फेक प्रोफाइल भी बनाया गया था। अब राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी का एक्स हैंडल हैक होना एक गंभीर मामला है, जिस पर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है।
इसे भी पढ़ें
भोगनाडीह मामले पर JMM का BJP पर बड़ा हमला, कहा-साजिश के तहत किया गया हंगामा