Nepal border: बिहारः नेपाल बॉर्डर पर तस्करों और SSB के बीच हिंसक झड़प, 4 जवान घायल [Bihar: Violent clash between smugglers and SSB on Nepal border, 4 soldiers injured]

2 Min Read

Nepal border:

मोतीहारी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मोतिहारी जिले के अगरवा और रेगानिया गांव के बीच तस्करों और सशस्त्र सीमा बल (SSB) जवानों के बीच हिंसक झड़प हो गई। करीब 300 तस्करों ने 10-15 SSB जवानों पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया, जिसके जवाब में जवानों ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की। यह घटना बीती रात की हैं।

Nepal border: 16 बोरी यूरिया खाद जब्त, 4 जवान घायलः

झड़प के दौरान SSB ने मौके से चार साइकिलों के साथ 16 बोरी यूरिया खाद जब्त की। हमले में चार जवान घायल हो गए, जिनका इलाज नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। जवानों की बहादुरी से तस्करों को नेपाल सीमा की ओर भागना पड़ा।

SSB कमांडेंट ने किया निरीक्षण, FIR दर्जः

घटना की जानकारी मिलते ही SSB कमांडेंट प्रफुल कुमार मौके पर पहुंचे और घायल जवानों से मुलाकात की। उन्होंने दरपा थाना में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सघन जांच अभियान तेज कर दिया गया है।

खाद दुकानों पर उठे सवालः

स्थानीय लोगों ने बताया कि रेगानिया गांव में 9 लाइसेंसी खाद दुकानों की आड़ में बड़े पैमाने पर यूरिया की तस्करी नेपाल में की जा रही है। SSB ने इस पूरे नेटवर्क पर निगरानी बढ़ा दी है और खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें

Violent Clash: हजारीबाग में 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पथराव और आगजनी; कई घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं