Congress meeting:
नई दिल्ली, एजेंसियां। आगामी 14 जुलाई को कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी। झारखंड सरकार में मंत्री के. राजू ने जानकारी दी है कि इस बैठक में राज्य के सभी कांग्रेस विधायक और मंत्री शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी करेंगे, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उपस्थित रहेंगे। यह बैठक पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा और जनसमस्याओं पर कांग्रेस की सक्रियता पर मंथन के उद्देश्य से बुलाई गई है।
Congress meeting: राजू ने कहा
राजू ने कहा कि यह बैठक पार्टी को और मजबूत करने, जनता के बीच विश्वास बहाल करने और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की भूमिका को प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम होगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी स्वयं सभी विधायकों और मंत्रियों से संवाद करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।जब झारखंड सरकार पर केंद्रीय मंत्री द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर सवाल पूछा गया तो राजू ने कहा, “केवल आरोप लगाने से कुछ साबित नहीं होता, अगर किसी के पास सबूत है तो जांच एजेंसियों को दें। हमारी सरकार पारदर्शी और जवाबदेह है।”
Congress meeting: स्वास्थ्य मंत्री पर राजेश कश्यप द्वारा लगाए गए आरोप
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री पर राजेश कश्यप द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है, इसलिए वे इस पर कुछ नहीं कह सकते।कुल मिलाकर, यह बैठक झारखंड कांग्रेस के लिए एक बड़ा अवसर है, जहां राज्य की राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और केंद्र के साथ समन्वय को लेकर स्पष्ट दिशा तय की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें
Sanitary pad controversy: सेनेटरी पैड विवाद: रांची में कांग्रेस ने साइबर थाने में की शिकायत