हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल सीकरी थाना में डिटेन, क्या है मामला [Hazaribagh MP Manish Jaiswal and Barkagaon MLA Roshan Lal Sikri detained in police station, what is the matter]

0
30

Hazaribagh MP Manish Jaiswal:

हजारीबाग। सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को केरेडारी के बेलतू जाने के क्रम में सीकरी थाना की पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने रोक लिया। उन्हें अपने थाने में डिटेल कर नजर बंद कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने कहा की धारा 144 लागू है इसलिए आप बेलतू नहीं जा सकते। यह मामला बेलतू में दो समुदाय के बीच झंडा विवाद का है। इसके निपटारे में प्रशासन लगातार जुटी हुई है। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हम भी इस मामले का निष्पादन चाहते हैं। स्थल पर विवाद का निष्पादन हो इसलिए हम जाना चाह रहे थे।

बेलतू गांव, केरेडारी थाना क्षेत्र में है और यह इलाका हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में है। जिसके सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन से अपील करते हुए आग्रह किया कि हजारीबाग जिला प्रशासन सुनिश्चित करे कि जो झंडा हाल में वहां लगाया गया है उसे तत्काल हटाया जाये। शांतिप्रिया ढंग से इस मामले का निपटारा करें ताकि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था कायम रह सके।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग से मनीष जायसवाल, रांची से संजय सेठ और सिंहभूम से गीता कोड़ा भाजपा प्रत्याशी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here