Jharkhand government: झारखंड सरकार का तोहफा: 60 लाख राशन कार्डधारियों को तीन माह का नमक और चीनी मुफ्त [Jharkhand government’s gift: 60 lakh ration card holders will get free salt and sugar for three months]

0
19

Jharkhand government:

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के 60 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को एक बड़ी राहत दी है। अब उन्हें अप्रैल, मई और जून 2025 के लिए तीन महीने का नमक और चीनी मिलेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस वितरण के लिए नमक और चीनी की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य खाद्य निगम के अनुसार, 27,000 क्विंटल चीनी और 1,95,000 क्विंटल आयोडाइज्ड नमक की खरीद की जाएगी।

प्रमंडलवार चीनी की खरीद:

पलामू – 2701 क्विंटल
उत्तरी छोटानागपुर – 7527 क्विंटल
दक्षिणी छोटानागपुर – 5959 क्विंटल
कोल्हान – 5557 क्विंटल
संताल परगना – 5069 क्विंटल

प्रमंडलवार नमक की खरीद:

पलामू – 9076.42 क्विंटल
उत्तरी छोटानागपुर – 22078.67 क्विंटल
दक्षिणी छोटानागपुर – 11473.66 क्विंटल
कोल्हान – 11179.78 क्विंटल
संताल परगना – 14544.4 क्विंटल

यह पहल राज्य के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। वितरण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

बजट सत्र: राशन कार्डधारियों को अब दाल के साथ सोयाबीन-बड़ी देगी सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here