रांची। रांची नगर निगम कर्मियों का 5 मार्च से शुरू अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त हो गया। निगम प्रशासन के अप्रैल से फैमिली पेंशन देने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना अनशन खत्म किया।
मिलेगा फैमिली पेंशनः
निगम प्रशासन की ओर से उप प्रशासक गौतम प्रसाद, सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार और अन्य अधिकारियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर कर्मियों को गन्ने का जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। नगर निगम प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अप्रैल से सभी पात्र कर्मियों को फैमिली पेंशन दी जायेगी। यह पेंशन झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशों के आलोक में पहले तीन कर्मचारियों को दी गयी पेंशन की तर्ज पर ही मिलेगी।
इसे भी पढ़ें