इंफाल, एजेंसियां। मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की तरफ से कथित तौर पर भर्ती की गई दो लड़कियों को बचाया है। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया, कि नाबालिगों को 8 मार्च को काकचिंग जिले के काकचिंग बाजार और थौबल जिले के वांगबल लाइकोन इलाके से बचाया गया।
उसी दिन, पुलिस ने काकचिंग बाजार से पीएलए के दो कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के बयान में कहा गया कि वे लड़कियों को प्रतिबंधित संगठन में भर्ती करने में शामिल थे। काकचिंग बाजार (काकचिंग जिला) और वांगबल लाइकों (थौबल जिला) से 8 मार्च को बचाया गया।
उसी दिन काकचिंग बाजार से दो पीएलए उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया, जो इन लड़कियों की भर्ती में शामिल थे। बता दें कि, गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मोइरांगथेम रोमें सिंह और नोंगमाइथेम मोहेंद्रो सिंह के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें
मणिपुर में पुलिस का बड़ा कदम: प्रतिबंधित गुट के 6 कार्यकर्ता और वसूली में शामिल 2 गिरफ्तार