रांची। झारखंड को नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्स चेस चैंपियनशिप 2024-25 की मेजबानी करने का अवसर मिला है। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन व रांची जिला चेस एसोसिएशन की ओर से इसका आयोजन सरला बिरला विश्वविद्यालय में 20 से 23 मार्च तक किया जायेगा।
इस प्रतियोगिता में कुल 6.5 लाख रुपये की ईनामी राशि रखी गयी है। इसमें देश भर के 250 से अधिक प्रतिभागी शिरकत करेंगे, जिसमें 50 इंटरनेशनल मास्टर एवं ग्रैंड मास्टर भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता से चार खिलाड़ियों का चयन भी किया जायेगा जो आगामी होने वाली एशियन चेस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये जानकारी राज्य संघ के अध्यक्ष डॉ प्रदीप वर्मा व जिला के सचिव नवजोत अलंग ने दी।
इसे भी पढ़ें